निवाई (लालचंद सैनी): विधायक रामसहाय वर्मा ने बुधवार की सुबह अंबेडकर छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रावास में भारी अनियमितताएं और अव्यवस्थाएं मिलने पर विधायक ने सख्त नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान विधायक को कई छात्र अपने कमरों में पढ़ाई के बजाय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते मिले, जबकि एक छात्र धूम्रपान करते हुए मिला। हॉस्टल में सात बच्चे ही थे, उस वक्त हॉस्टल वार्डन भी मौजूद नहीं था। विधायक वर्मा ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए संसाधन उपलब्ध कराती है लेकिन यहाँ का माहौल शैक्षणिक न होकर चिंताजनक है। छात्रों का धूम्रपान करना और पढ़ाई के समय मोबाइल में व्यस्त रहना प्रशासन की ढिलाई को दर्शाता है। इस दौरान विधायक वर्मा ने वार्डन वासुदेव यादव और स्टाफ को डांट पिलाई। विधायक वर्मा ने मौजूद अधिकारियों को छात्रावास की व्यवस्थाओं में तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्डन को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता दोबारा पाई गई तो कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने छात्रों को भी समझाइश की कि वे अपना पूरा ध्यान शिक्षा और अपने भविष्य निर्माण पर लगाएं।
विधायक रामसहाय वर्मा ने किया अंबेडकर छात्रावास का औचक निरीक्षण, मिली अव्यवस्थाएं
By -
January 08, 2026
0
Tags: