जयपुर: हाल ही में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा शोर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ओपन 2026 प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में किया गया। इस प्रतियोगिता में आइस स्केटिंग फाउंडेशन ऑफ़ राजस्थान के तत्वावधान में राजस्थान टीम ने भाग लिया। राजस्थान टीम दल प्रभारी रचना प्रधान, संजीव कुमार और कोच अनिल कुमार के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव जगराज सिंह साहनी ने राजस्थान टीम के सभी स्केटर्स को प्रेरित किया और आशीर्वाद दिया। साहनी का आशीर्वाद और उन से प्रेरित होकर राजस्थान की स्केटर कृष्णा कवर गहलोत ने इस प्रतियोगिता में क्रमशः 500 मीटर एवं 1000 मीटर इवेंट में 2 कांस्य पदक प्राप्त कर राजस्थान का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि के लिए आइस स्केटिंग फाउंडेशन ऑफ़ राजस्थान एवम सभी अभिभावक तहेदिल से जगराज सिंह साहनी का आभार व्यक्त करते है और धन्यवाद देते है तथा आगे भी साहनी का आशीर्वाद राजस्थान टीम के लिए बना रहे, ऐसी कामना करते है। राजस्थान टीम के प्रतियोगी विवान, रुद्राक्ष, तन्वय, हेमंत, अभिकृति, आत्रिका, सैशा, विधि, समीन, हिया शगुन, जयश्री, कृष्ण कंवर, तनिष्क, आरित्र, समरवीर, सुधीर ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया।
3/related/default