स्वदेशी संकल्प पदयात्रा 12 को

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: जयपुर व्यापार महासंघ द्वारा आयोजित स्वदेशी संकल्प पदयात्रा मैराथन का आयोजन 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती यूथ डे के अवसर पर किया जाएगा। इस मैराथन का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना, स्टार्टअप को प्रोत्साहित करना और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेश सैनी और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। सुरेश सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, अध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार, सुनील सिंघी व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी महिला उद्यमी, महिला व्यापारी, युवा एवं व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है। यह मैराथन हवा महल से छोटी चौपड़ और छोटी चौपड़ से हवा महल तक आयोजित की जाएगी। सभी एक ही ड्रेस में पद दौड़ में रहेंगे, इस मैराथन के माध्यम से हम लोगों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी ने कहा कि यह मैराथन न केवल स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देगी, बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि जयपुर व्यापार महासंघ हमेशा से ही राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए तत्पर रहा है।
सुभाष गोयल, सदस्य, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार ने बताया कि इस मैराथन के आयोजन में हमें गर्व महसूस हो रहा है और हमें उम्मीद है कि यह मैराथन स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मैराथन का संदेश भारतीय व्यापार, विनिर्माण, सेवाओं एवं उद्यमिता की सामूहिक शक्ति, विविधता और एकता को प्रदर्शित करेगा तथा भारत की पुरातन संस्कृति एवं सभ्यता से व्यापार के जुड़ाव की भावना को भी प्रभावी रूप से प्रदर्शित करेगा। पोस्टर का विमोचन के दौरान जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष, सुभाष गोयल, महामंत्री, सुरेश सैनी महासंघ उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, मिन्तर सिंह राजावत, पंकज शर्मा, अमित जोशी, विनय शर्मा, कपिल जोशी, गुलाब चंद श्रीमाली, ओमप्रकाश जयसवाल, दीपक अग्रवाल, विष्णु शर्मा, श्रीधर गुप्ता, श्याम सुंदर अग्रवाल, निशिता सिरौलीया, कृष्ण अवतार अग्रवाल, विजय अग्रवाल पदाधिकारी मौजूद रहे।

*उद्देश्य*
- स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना।
- स्टार्टअप को प्रोत्साहित करना।
- युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!