जयपुर: राजधानी के प्रमुख समाजसेवी और बिल्डर्स सुरेश उपाध्याय के सानिध्य में न्यू सांगानेर रोड पर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। इस मौके पर युवाओं ने नशामुक्ति का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर राजस्थान वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, परम संत शिरोमणि जगतगुरू दिवाकर द्वाराचार्य अवधेशाचार्य महाराज, एडिशनल एसपी महेश चौधरी, एडिशनल एसपी नटवर लाल शर्मा, सीआई महेश शर्मा,
श्याम नगर थाना इंचार्ज दलबीर फौजदार, सारस्वत युवा मंडल जयपुर टीम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित हुए।