अखिल भारत हिन्दू महासभा में श्रीमती नीलम पूनिया हिन्दू महिला सभा चुरु जिलाध्यक्ष मनोनीत

AYUSH ANTIMA
By -
0


चुरू (राजस्थान): महिलाओं के योगदान को किसी भी क्षेत्र में नकारा नहीं जा सकता। इसी मूलमंत्र के साथ अखिल भारत हिन्दू महासभा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानियां व कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला की अनुशंसा पर श्रीमति नीलम पूनिया के सनातन धर्म के प्रति निष्ठा व समर्पण के मध्य नजर चुरु जिला हिन्दू महासभा महिला विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आशा है कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि जी महाराज के सनातन के प्रति विचारो को जन जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। श्रीमति पूनिया ने अपने मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया व प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला का आभार व्यक्त किया। श्रीमति पुनिया के घर पर खुशी की लहर है एवं बधाई देने वालो में बाल योगी महंत श्री कृष्ण नाथ जी महाराज, जिला अध्यक्ष चूरू विनोद गौतम, कार्यकारी जिलाध्यक्ष चूरू रामूतार जांगिड, जिला उपाध्यक्ष बाल योगी महंत सम्पत नाथ जी महाराज, जिला उपाध्यक्ष आदि शामिल रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!