भामाशाह एसएस चाचान ने जरूरतमंद छात्रो को बांटे कम्बल

AYUSH ANTIMA
By -
0


तारानगर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मकर संक्रांति पर्व पर श्री जगन्नाथ कंदोई बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, तारानगर में एक प्रयास टीम की प्रेरणा से तारानगर संकुल में संचालित सात सरस्वती संस्कार केन्द्रों के भैया-बहिनों, चालक, पालक, सेवक एवं सेविकाओं के लिए शीत राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 लाभार्थियों को कंबल, मौजे एवं टोपी वितरित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संस्कार केन्द्र प्रमुख महीपाल प्रजापत, जिला कोषाध्यक्ष विकास चाचाण, व्यवस्थापक दयानंद स्वामी, प्रभुराम गेहूंआ, पवन कुमार शर्मा एवं संस्कार केन्द्र संकुल प्रमुख दयाकंवर उपस्थित रहे। भामाशाह परिवार के सहयोग से आयोजित इस सेवा कार्य में दलीप चाचाण, विकास वर्मा, अशोक राजपुरोहित, राजीव सोनी, नरेश सोनी, लीलाधर मित्तल, अंजनी चाचाण, पवन बंसल, गणेश सरावगी, मातृ भारती समिति अध्यक्ष ममता, उपाध्यक्ष सुलोचना, संतोष एवं भावना चाचाण का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। भामाशाह श्याम सुंदर चाचाण (दिल्ली), सुरेश सोनी, केसरी नंदन एवं राकेश कुमार शर्मा (हड़ियाल), स्व.श्याम सुंदर जी व स्व.रतिराम जी के परिवार द्वारा शीत राहत सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर बच्चों को बिस्किट, नमकीन एवं लड्डू भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, संस्कार केन्द्रों के भैया-बहिन एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सेवा, संस्कार एवं सामाजिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!