अधिशाषी अधिकारी का स्वागत कर समस्याओं से करवाया अवगत

AYUSH ANTIMA
By -
0



डूंडलोद (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्थानीय नगर पालिका में नवनियुक्त कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी कृष्ण कुमार का गुरुवार को स्वागत किया गया। भाजपा नेता शंकर लाल शर्मा के नेतृत्व में कस्बे के प्रबुद्धजनों ने कृष्ण कुमार का सुमन माल पहनाकर स्वागत किया तथा कस्बे की टूटी हुई सड़कों की मरम्मत कराने, खराब स्ट्रीट लाइट बदलने, कचरे का नियमित संग्रहण एवं निस्तारण, आम रास्तों की सफाई एवं पानी की निकासी जैसी मूलभूत समस्याओं से भी अवगत कराया गया। अधिशाषी अधिकारी ने आमजन के सहयोग की अपेक्षा करते हुए सभी समस्याओं के यथासंभव त्वरित समाधान का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर महेश सिंह बडगूजर, मुकेश पारीक, सुभाष भूत, हुसैन खान, दौलत सिंह गढ़वाल, शेर सिंह धाबाई, महेश भादूपोता, सीताराम सैनी, सीताराम जीनगर, मदनलाल स्वामी एवं सतु सिंह उदावत सहित नगर पालिका के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!