झुंझुनूं की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनगोठड़ी कलां की छात्रा अर्पिता धनखड़ ने आंध्रप्रदेश के कडापा में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय अंडर-14 विद्यालय छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन किया है। अर्पिता ने 14 वर्षीय राष्ट्रीय बॉलीबाल प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम की कप्तानी करते हुए कांस्य पदक जीता। गुरुवार को जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में अर्पिता को पुष्प-गुच्छ भेंटकर एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा उसकी उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करना अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। जिला कलेक्टर ने अर्पिता की इस उपलब्धि के लिए उसके कोच ओमवीर पूनियां के मार्गदर्शन एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुजा जाखड़ द्वारा दिए गए निरंतर प्रोत्साहन की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षक, कोच और अभिभावकों के समन्वित प्रयास से ही इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतिभाएं तैयार होती हैं। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने भी छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
इस दौरान छात्रा के पिता, दादाजी सहित उपस्थित जनों ने अर्पिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे आगे भी इसी तरह मेहनत कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!