मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना अब 31 मार्च तक

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भूमि विकास बैंक के अवधिपार ऋणी सदस्यों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से घोषित मुख्यमंत्री अवधि पार ब्याज राहत योजना 2025-26 के अन्तर्गत झुंझुनूं जिले में कार्यरत भूमि विकास बैंक के 299 सदस्य योजना के पात्र है, जिसमें 14 जनवरी 2026 तक पात्र 153 ऋणी सदस्यों ने राशि रू. 261.37 लाख जमा करवाकर रू. 298.45 लाख की अवधि पार ब्याज की छूट प्राप्त की है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना की अवधि 31.03.2026 तक बढ़ा दी गई हैं। 31 दिसम्बर 2025 तक आंशिक राशि जमा कराये जा चुके पात्र ऋणी सदस्यों के लिए शेष राशि जमा करवाने तथा अभी तक पूर्णतः वंचित पात्र ऋणी सदस्यों के लिए योजना की अंतिम तिथि 31.03.2026 तक बढाई गयी हैं। योजना की शेष अवधि में पात्र ऋणी सदस्य जमा योग्य राशि बैंक में जमा करवाकर ब्याज में राहत प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए बैंक के प्रधान कार्यालय एवं संबंधित शाखा में संपर्क किया जा सकता हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!