चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राष्ट्रीय जाट महासंघ के तत्वावधान में महासिंह माठ की अध्यक्षता में बन गोठड़ी निवासी नेशनल खिलाड़ी अर्पिता कुमारी पुत्री कृष्ण कुमार धनखड़ का फूल माला व साफा पहनाकर के स्वागत किया। वॉलीबॉल टीम की कप्तान अंडर 14 वर्षिय में अर्पिता कुमारी के द्वारा कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री कंवरपाल बलवदा, जिला सलाहकार डॉ.महेंद्र सिंह नेहरा, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां, सेवानिवृत्त एसआई सूरत सिंह धनखड़, कोच ओमवीर पूनियां, प्राचार्य अनुजा जाखड़, मुकेश धनखड़, केप्टन कृष्ण कुमार धनखड़ सहित अनेक लोगों ने अर्पिता कुमारी का स्वागत किया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ ने नेशनल खिलाड़ी अर्पिता को चिड़ावा में किया सम्मानित
By -
January 15, 2026
0
Tags: