नरेगा संविदा भर्ती 2024: झुंझुनूं में 85 अभ्यर्थियों का होगा दस्तावेज सत्यापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के तहत कनिष्ठ तकनीकी सहायक एवं लेखा सहायक संविदा भर्ती 2024 में चयनित अभ्यर्थियों को झुन्झुनूं जिला आवंटन किया गया है। झुंझुनूं को आवंटित कुल 72 कनिष्ठ तकनीकी सहायकों एवं 13 लेखा सहायकों के दस्तावेज सत्यापन दिनाक 20.01.2026 एवं 21.01.2026 को किया जायेगा, जिसका आदेश DOITC की वेबसाईट https://jhunjhunu.rajasthan.gov.in/ पर देख सकते है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चन्द्र यादव ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन दिनांक 20 एवं 21 जनवरी को किया जाएगा। वहीं निर्धारित तिथियों पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 22 जनवरी को आयोजित की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन का समय प्रातः 11 बजे से सायं 05 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी आवंटित 72 कनिष्ठ तकनीकी सहायक एवं 13 लेखा सहायक अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ पुलिस सत्यापन रिपोर्ट, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, उत्कृष्ट खिलाड़ी एवं दिव्यांगजन से संबंधित वैध प्रमाण पत्रों की दो स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लाकर निर्धारित तिथि को जिला परिषद (गा.वी.प्र.) में उपस्थित होना है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!