झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री गोपाल गौशाला में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बुधवार को गौ भक्तों के लिए गौ सेवार्थ दिवस मनाया गया। जानकारी देते हुए गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं मंत्री प्रदीप पाटोदिया ने बताया कि संयोजक शशिकांत पंसारी के संयोजक्तत्व में मकर संक्रांति पर्व पर चौथमल सुनील कुमार पाटोदिया परिवार के सौजन्य से धार्मिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर अतिथि गोशाला के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला गौ सेवा समिति के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता भौड़कीवाला, गोशाला के पूर्व अध्यक्ष भरत कुमार तुलस्यान एवं वस्त्र व्यवसायी समाजसेवी शिव कुमार जालान उपस्थित थे। कार्यक्रम में निर्णायक श्रीमती शशि मरोलिया, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा एवं श्रीमती मंजू कुमावत ने प्रतियोगिता में अपने विवेक से निर्णय करते हुए निर्णय दिया। जिसमें प्रथम आदर्श बाल निकेतन स्कूल, द्वितीय दिल्ली पब्लिक स्कूल एवं तृतीय संयुक्त रूप से झुंझुनू इंटरनैशनल स्कूल एवं मोदी वर्ल्ड स्कूल रही। धार्मिक नृत्य प्रतियोगिता से पूर्व अपराह्न 6 बजे गौमाता की सामूहिक आरती की गई। इस अवसर पर गौशाला प्रबंधन की ओर से दानदाता प्रदीप पाटोदिया एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता पाटोदिया, अतिथियों, संयोजक एवं निर्णायकों का दुपट्टा ओढाकर गौ माता का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रायोज़क पाटोदिया परिवार की ओर से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाली टीमों को क्रमशः ग्यारह हजार, इकहत्तर सौ एवं इक्यावन सौ रुपये नकद पुरस्कार तथा भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर उपस्थित अतिथि शिव कुमार सुपुत्र स्व.काशीनाथ जी जालान की ओर से 3 शेष रही टीम को ₹2100 प्रत्येक को नकद पुरस्कार दिये गये।
श्री गोपाल गौशाला में मकर संक्रांति पर्व पर पाटोदिया परिवार के सौजन्य से धार्मिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
By -
January 15, 2026
0
Tags: