बांदीकुई: रेल प्रबंधक रवि जैन की अध्यक्षता में उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल, रेल उपभोक्ता परामर्श दात्री समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई। रेल उपभोक्ता परामर्श दात्री समिति के सदस्य गजेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा बांदीकुई रेलवे जंक्शन पर सुविधाओं के विस्तार के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की। रेलवे प्रबंधक रवि जैन ने बांदीकुई जंक्शन को लेकर सकारात्मक रुझान दिया। समिति सदस्य गजेंद्र सिंह राठौड़ ने अपनी मांगों में थ्रू ट्रेन 15631/15632 बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन एवं दिल्ली बांद्रा गरीब रथ के ठहराव की मांग पर जोर दिया, जिस पर रेल प्रशासन ने प्रायोगिक तौर पर ठहराव देने के लिए प्रधान कार्यालय को पत्र लिखा। समिति में की गई मांग को मध्यनजर रखते हुए बांदीकुई रेलवे जंक्शन पर रेलवे की खाली पड़ी भूमि में कंटेनर डिपो की स्थापना के लिए कानकोर इंडिया लिमिटेड कंपनी को पत्र लिखकर बांदीकुई में रेलवे की जमीन चिन्हित करने के लिए निरीक्षण करने व लोडिंग, अनलोडिंग के लिए उपलब्ध माल व रैक की संभावना बताने के लिए चिन्हित स्थल की रिपोर्ट भेजने के लिए निर्देशित किया है। बैठक में दौसा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुरक्षा की दृष्टि से राजकीय रेलवे पुलिस की चौकी की स्थापना के सर्वे करवाने का भी निर्णय लिया गया एवं बसवा रेलवे स्टेशन पर शौचालय और पेयजल की माकूल व्यवस्था करने के लिए भी चर्चा की गई।
रेल प्रबंधक ने ली बैठक: परामर्शदात्री समिति सदस्य गजेंद्र सिंह राठौड़ ने उठाई कई मांग, दिया पूर्ण करने का आश्वासन
By -
January 15, 2026
0
Tags: