मूंदड़ा पुरस्कार व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा बैठक

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर, (सरजीत सिंह)। श्री कृष्ण महेश्वरी मंडल बीकानेर की कार्यकारिणी बैठक मंडल सदस्य घनश्याम कोठारी के जसुस्सर गेट स्थित कार्यालय में हुई। 

मंडल मंत्री सुशील करनानी ने बताया कि बैठक में माहेश्वरी समाज बीकानेर नगर निगम के अंतर्गत शैक्षणिक जगत में श्रेष्ठ रहे हैं मेधावी विद्यार्थियों को 20 जनवरी को आयोजित होने वाले 40 वें सेठ गिरधर दास जगमोहन दास मूंदड़ा पुरस्कार व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई तथा उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्यों को उनका कार्य भार सौपा गया।


मंडल के शिक्षा मंत्री मनोज बिहानी ने प्राप्त मेधावी विद्यार्थियों के आवेदन फार्म की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई l मंडल के अध्यक्ष राठी ने बताया कि मूंदड़ा पुरस्कार समारोह की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है l अध्यक्ष राठी ने बताया कि इस सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि R.N.B. ग्लोबल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉक्टर राम बजाज होंगे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में माहेश्वरी पब्लिक स्कूल बीकानेर की प्रिंसिपल श्रेया थानवी तथा प्रिंसिपल बाल गोविंदम की ममता चांडक संयुक्त रूप से उपस्थित रहेंगे। मूंघडा पुरस्कार सामान समारोह कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में मैनेजिंग डायरेक्टर मेहाई स्कूल डॉक्टर किशोर सिंह राजपुरोहित होंगे वही कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष के रूप में हरि मोहन मूंदड़ा एवं शशि मोहन मूंदड़ा उपस्थित रहेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!