कोलायत पुलिस व की डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर(नारायण उपाध्याय)। कोलायत पुलिस एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 6.39 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन), 2 किलो 250 ग्राम गांजा तथा कुल 6 किलो 866 ग्राम डोडा पोस्त चूरा व छिलका जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारशुदा आरोपियों से एनडीपीएस एक्ट के तहत अनुसंधान जारी है।
यह कार्रवाई बीकानेर रेंज आईजी हेमन्त शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशों में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा एवं वृताधिकारी कोलायत संग्रामसिंह आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना कोलायत जसबीर कुमार (पुनि) के नेतृत्व में पुलिस थाना कोलायत व डीएसटी टीम ने 01 जनवरी 2025 को मुखबिर की सूचना पर गहलोत रेस्टॉरेंट पर दबिश दी। तलाशी के दौरान बाबू उर्फ गणपत गहलोत एवं शिवरतन के कब्जे से उपरोक्त अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए, जिन्हें एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी बाबू उर्फ गणपत गहलोत पुत्र बूलाकीराम माली उम्र 43 वर्ष एवं शिवरतन पुत्र बूलाकीराम माली उम्र 48 वर्ष, दोनों निवासी वार्ड नंबर 10 कोलायत, थाना कोलायत, जिला बीकानेर हैं। प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच थानाधिकारी पुलिस थाना गजनेर राकेश स्वामी (पुनि) द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में पुलिस थाना कोलायत के साथ डीएसटी टीम के कार्मिक शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!