खेजड़ी और गोचर संरक्षण पर सरकार प्रतिबद्ध, सख्त कानून लाएंगे – बिहारी लाल विश्नोई

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल विश्नोई ने कहा कि पर्यावरण प्रेमियों की खेजड़ी और गो प्रेमियों की गोचर भूमि को बचाने की मांग पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूरी तरह संवेदनशील हैं और दोनों के संरक्षण के लिए भाजपा सरकार दृढ़ संकल्पित है।
भाजपा संभाग मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विश्नोई ने बताया कि हाल ही में बीकानेर के जनप्रतिनिधियों व जिलाध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गोचर भूमि को बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) में शामिल किए जाने को लेकर चल रहे भ्रम और प्रदेश में खेजड़ी पेड़ों की कटाई पर रोक हेतु सख्त कानून बनाने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में गोचर भूमि का उपयोग नहीं बदला जाएगा और न ही उसकी किस्म बदली जाएगी।
उन्होंने कहा कि खेजड़ी जैसे पवित्र और पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्षों की कटाई रोकने के लिए भारी जुर्माने और कठोर प्रावधानों वाला कानून लाने की तैयारी है, जिस पर विधि विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण चल रहा है। प्रक्रिया पूरी होते ही कैबिनेट से मंजूरी लेकर विधानसभा में विधेयक लाया जाएगा।
कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि गोचर को लेकर फैला भ्रम वर्ष 2021 के एक सर्कुलर के कारण है, लेकिन वर्तमान में बीडीए के रिकॉर्ड में गोचर की किस्म यथावत गोचर ही दर्ज है।
प्रेस वार्ता में विधायक सिद्धि कुमारी, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!