बीकानेर में हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी को, समाज की एकता व सांस्कृतिक चेतना पर होगा मंथन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। सांगलपुरा हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में आगामी 25 जनवरी 2026 (रविवार) को गुलमोहर पार्क, जेएनवी सेक्टर-8 में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज की एकता को सुदृढ़ करना, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर जन-जागरण करना है।
आयोजन समिति ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों के तहत 18 जनवरी 2026 को पोस्टर विमोचन किया गया, जबकि 24 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे वाहन रैली आयोजित की जाएगी, जो क्षेत्र में जागरूकता का संदेश देगी।
आयोजन समिति के संरक्षक सोहनलाल बैद ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कार और सामाजिक दायित्वों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं मातृशक्ति से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेकर इसे सामूहिक चेतना और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बनाएं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!