69वें नेशनल स्कूल गेम्स में राजस्थान तीरंदाजी टीम ने जीता रजत पदक

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। मणिपुर में आयोजित 69वें नेशनल स्कूल गेम्स (सत्र 2025–26) में राजस्थान की तीरंदाजी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इस शानदार उपलब्धि में बीकानेर की उभरती हुई तीरंदाज करणी कुमावत, पुत्री मालचंद गेधर खारी, का योगदान उल्लेखनीय रहा। करणी की सटीक निशानेबाजी और आत्मविश्वासपूर्ण खेल ने न केवल राजस्थान बल्कि बीकानेर और समाज का गौरव बढ़ाया।

सेमीफाइनल में हरियाणा को दी शिकस्त

प्रतियोगिता के दौरान राजस्थान टीम ने बेहतरीन खेल भावना और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल के कड़े मुकाबले में राजस्थान ने मजबूत मानी जाने वाली हरियाणा टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में महाराष्ट्र के साथ हुए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

खेल जगत से बधाइयों का तांता

इस उपलब्धि पर ओलंपियन व कोच श्याम सुंदर स्वामी, कुम्हार समाज बीपीचओ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक प्रजापत, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किशन संवाल, त्रिलोकचंद गेधर, कर्णाराम गेधर, गणपत गेधर खारी, ओमप्रकाश गेधर और निशु लिम्बा सहित खेलप्रेमियों ने करणी कुमावत व पूरी टीम को बधाई दी।
ओलंपियन श्याम सुंदर स्वामी ने करणी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उसकी मेहनत और अनुशासन आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

*प्रदेशाध्यक्ष अशोक प्रजापत ने कहा—*
“करणी कुमावत अत्यंत होनहार और समर्पित खिलाड़ी है। खेल के प्रति उसकी लगन को देखते हुए विश्वास है कि वह भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर, राजस्थान और समाज का नाम और ऊंचा करेगी।”

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!