एसआईआर फॉर्म की हो फोरेंसिक जांच: घुमरिया

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (वसीम अकरम कुरेशी): अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं आईआरएस अधिकारी रहे केसी घुमरिया ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सत्ताधारी पार्टी पर हमला बोला। घुमरिया ने कहा-भाजपा राजस्थान में वोट पर डाका डाल रही। वोट चोरी की बात अब आमजन को भी समझ आ रही है। सत्ताधारी पार्टी एसआईआर को लेकर राजनीति कर रही है। जीवित लोगों को भी मृत बताकर उनके वोटर लिस्ट से नाम हटाए जा रहे है। अनावश्यक शिकायतों पर प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। जो लोग वर्षों से अपने खरीदशुदा आवासों में रह रहे हैं, उन्हें भी पलायन के नाम पर मतदाता सूची से हटाया जा रहा है। घुमरिया ने जारी एक बयान में कहा कि राजस्थान में बीजेपी वाले प्री-फील्ड फॉर्म लाए, जिनसे ये पकड़ में आए। सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि इन सारे फॉर्म की फोरेंसिक जांच हो कि ये कहां छपे हैं, कौन व्यक्ति इनको यहां नीचे पहुंचाकर गया तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
 
*फॉर्म की हो फोरेंसिक जांच: घुमरिया*

उन्होंने कहा-ये सारे फॉर्म एक सेंट्रलाज्ड जगह पर छापे गए हैं और वहां से छापकर इनको जयपुर पहुंचाया गया है। जयपुर से उनके विधायक, विधायक प्रत्याशी और पांच मंत्रियों के माध्यम से नीचे एसडीएम ऑफिस के अंदर पहुंचाया है तो यह जांच होनी चाहिए कि हर जगह जो प्रिंटेड फॉर्म आए हैं, वे कहां छपे, कौन देकर गया। इसकी फोरेंसिक जांच होनी चाहिए।
     
*एसआईआर धांधली में मुकदमा दर्ज हो*

घुमरिया ने कहा- मैं बीजेपी से कहना चाहता हूं कि आप जिस तरह लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं तो फिर चुनाव करवाने का नाटक करने की क्या जरूरत है, खुद को वैसे ही जीता हुआ घोषित कर दीजिए। आप उस गरीब व्यक्ति का वोट काट रहे हो, उसकी ताकत छीन रहे हो। एसआईआर धांधली में मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!