बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई: पुलिस के साथ बीकेईएसएल का छापा

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। शहर पुलिस के सहयोग से बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) ने भुट्टो का चौक क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए गुरुवार को दिनभर व्यापक कार्रवाई की। इस क्षेत्र में लंबे समय से हर महीने करीब 10 लाख रुपये की बिजली चोरी की जा रही थी।
बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में कंपनी की 28 टीमों ने तीन विद्युत वितरण ट्रांसफार्मरों से जुड़े लगभग 56 उपभोक्ताओं के परिसरों में लगे मीटरों को नियमानुसार बाहर स्थानांतरित किया। साथ ही 53 पुराने मीटर बदले गए। कार्रवाई के दौरान कटी-फटी सर्विस केबल हटाकर नई केबल लगाई गई तथा खुले तारों के स्थान पर आर्मर्ड केबल डाली गई, जिससे लाइन से बिजली चोरी की संभावनाएं समाप्त हो सकें।
उन्होंने बताया कि 28 टीमों के 112 कर्मचारियों ने पुराने नेटवर्क को हटाकर नया नेटवर्क स्थापित किया, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। कुल मिलाकर करीब 100 उपभोक्ताओं के मीटर और सर्विस केबल बदले गए।
सिंह के अनुसार, इन ट्रांसफार्मरों से जुड़े उपभोक्ता प्रतिमाह लगभग 1.20 लाख यूनिट बिजली की चोरी कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन के लगभग 50 अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर तैनात रहे, वहीं बीकेईएसएल के 40 से अधिक अधिकारी भी उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि पूर्व में भरी गई तीन वीसीआर में से राशि जमा करने पर दो कनेक्शन बहाल किए गए, जबकि कार्रवाई के दौरान 11 मीटर जब्त किए गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!