झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले के प्रभारी सचिव नवीन जैन ने शनिवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित ग्राम उत्थान शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंड्रेला, मांजूओ की ढानी, पिपली एवं महपालवास में शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में सभी विभागीय स्टॉल्स पर जाकर व्यवस्थाओं देखते हुए आवश्यक जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में योजनाओं के प्रभारी अधिकारी का नाम सभी विभागों को अंकित करने के निर्देश दिए ताकि आमजन विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि आमजन को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले, अधिकारी इस मानसिकता के साथ कार्य करें। उन्होंने इस दौरान आमजन से भी संवाद करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रभारी सचिव जैन ने मंड्रेला में 12 लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड व पटा, पांच लाभार्थियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर पांच उन्नत कृषि करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और सरकार किसान कल्याण योजना के तहत अल्पकालीन ऋण भी वितरित किया। इसी प्रकार प्रभारी सचिव ने पिपली में आठ स्वामित्व कार्ड व 13 कृषकों को प्रशस्ति पत्र तथा महपालवास में 12 स्वामित्व कार्ड व पट्टे वितरित किए। इस दौरान जिला परिषद सीईओ कैलाश यादव, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक राजेंद्र लांबा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ.पवन पूनिया, सहकारिता विभाग की संयुक्त रजिस्ट्रार विभा खेतान, सीसीबी एमडी संदीप शर्मा, संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
*एग्रो बेस्ड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने व एग्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने के दिए सुझाव*
कृषक मुकेश मंजू निवासी पिलानी के फार्म हाउस के भ्रमण के दौरान प्रभारी सचिव द्वारा कृषक के फार्म पर खजूर, जैतून, बेर, चंदन, मौसमी आदि विभिन्न फल वृक्षों का निरीक्षण किया। फार्म पर गिर व साहीवाल नस्ल की गायों को देख कर वहा एग्रो बेस्ड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने व एग्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहन कर अनेक सुझाव दिए।