झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच एकदिवसीय दौरे पर झुंझुनू पहुंचे। जहां भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुलहरी के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया। मदन राठौड़ ने जिला कार्यालय में पत्रकारों से पेश होने वाले केंद्रीय बजट पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह बजट देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाला होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्र के विकास के रोड मेप पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य बुनियादी सुविधाओं में विस्तार करना है। केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा जनहित हिताय व जन सुखाय को ध्यान में रखकर बनाई जाने वाली योजनाएं समाज के प्रत्येक तबके तक पहुंचे और सभी को उसका फायदा मिले, यही बीजेपी का अंतिम लक्ष्य है।
राठौड ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं है बल्कि 2047 तक "विकसित भारत" का निर्माण करना है।
इससे पूर्व जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का जगह-जगह स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।