एआईसीटीई डीपीएस योजना के अंतर्गत एसकेआईटी, जयपुर में विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0
                                                                                         
जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी), जयपुर के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एआईसीटीई डिस्टिंग्विश्ड प्रोफेशनल्स स्कीम (डीपीएस) के अंतर्गत एक दिवसीय विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी जानकारी तथा व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। यह कार्यक्रम 31 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं शोधकर्ता प्रोफेसर डॉ.एन. तेजो प्रकाश उपस्थित रहे। विशेषज्ञ व्याख्यान के प्रथम चरण में शिक्षकों के लिए संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कुल 64 संकाय सदस्यों ने भाग लिया। इस सत्र में प्रो.डॉ.तेजो प्रकाश ने “रिसर्च और प्रभावी शोध प्रस्ताव के बीच की दूरी को कम करना” विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया। उन्होंने शोध प्रस्ताव लेखन की कला, अनुसंधान की दिशा निर्धारण तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध अनुदान के विभिन्न अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने डीबीटी, सीएसआईआर, बीआरएनएस एवं डीएसटी जैसी प्रमुख फंडिंग एजेंसियों द्वारा संचालित शोध परियोजनाओं की जानकारी भी साझा की। द्वितीय चरण में विद्यार्थियों के लिए आयोजित संवादात्मक सत्र में 146 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सत्र में प्रो.डॉ.तेजो प्रकाश ने “इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए कैपस्टोन प्रोजेक्ट्स एवं इंटर्नशिप का महत्व” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, व्यावहारिक अनुभव, उद्योग–अकादमिक समन्वय एवं अनुसंधान आधारित सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मजबूत प्रोजेक्ट कार्य एवं गुणवत्तापूर्ण इंटर्नशिप विद्यार्थियों के उज्ज्वल करियर की नींव रखते हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ.पंकज दाधीच रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के संकाय सदस्यों डॉ.मेहुल महारिषि, डॉ.अनिल चौधरी, डॉ.निकेता शर्मा, डॉ.एसआर डोगीवाल, मनीष कुमार शर्मा एवं डॉ.अब्दुल नईम खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में संस्थान की ओर से मुख्य वक्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!