उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से की शिष्टाचार भेंट

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: सिविल लाइन आवास पर एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से सदस्य ओबीसी एडवाईजरी काउंसिल एवं पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक राजेन्द्र सेन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष नरेन्द्र मारवाल, आरएस देव एवं ओबीसी टीम के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दबाव से एसआईआर के तहत लगभग 57 लाख मतदाताओं के नाम काटे गये है। वोटर लिस्ट मे काटे गए नामों मे अधिकतर गरीब, दलित, पिछड़े लोग हैं, जो रोज मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते है। इनके पास निवास प्रमाण पत्र बनवाने का समय नही है और इनका पूर्व वोटर लिस्ट में नाम है, अब यह 2002 से नाम मांग रहे है और ये सभी कांग्रेस के परम्परागत मतदाता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!