सांगानेर के प्रताप नगर में विशाल हिन्दू सम्मेलन को लेकर आमजन में उत्साह

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष (सौ वर्ष) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देशभर में करीब एक लाख हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सांगानेर महानगर में 48 बस्तियों के 48 स्थानों पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। प्रताप नगर का आयोजन इनमें से एक प्रमुख केंद्र होगा। कार्यक्रम के संयोजक रविन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रताप नगर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में गहरा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बनाई गई सभी टीमें भव्य आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं।
*प्रभात फेरी से स्थानीय नागरिकों को किया जागरूक*
रविन्द्र शर्मा ने बताया कि सुबह प्रथम पूज्य श्री गणेश जी महाराज को निमंत्रण देकर सेक्टर 50 एवं 51 में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने जय श्रीराम के नारों के साथ रामधुन गाकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया। 
*कार्यकर्ताओं को सौंपी काम की जिम्मेदारी*
गोविन्द नगर के संघ चालक इंद्रमल दानोदिया, विभाग सह कार्यवाह उत्तम, प्रताप नगर डेवलपमेंट समिति के अध्यक्ष बलबीर तथा महिला मंडल अध्यक्ष जयश्री के संरक्षण में बस्ती में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को उनके काम की ज़िम्मेदारी सौंप दी गईं।
*कलश यात्रा के साथ शुरू होगा सम्मेलन*
आयोजन समिति के अनुसार 18 जनवरी को एलबीएस स्कूल, प्रताप नगर में सुबह 11 बजे से भव्य और दिव्य कलश यात्रा के साथ विराट हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ वीर महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!