जयपुर: महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुद्धसिंहपुरा, सांगानेर में सागर फाऊंडेशन की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वेटर व शिक्षण सामग्री तथा आसपास के रहने वाले वरिष्ठजनों को कम्बल व बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। फाउंडेशन की सीईओ गोमासागर ने बताया कि वार्ड 111 के अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सागर फाऊंडेशन के सभी टीम साथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस कार्य में गिरधारी बेदी उपाध्यक्ष, वार्ड 105 अध्यक्ष प्रभात वर्मा, जगदीश, अजय, हेमंत व समस्त आंगनबाड़ी स्टाफ रेणु, सुनीता, सीमा, पुष्पा, संतोष, ममता, लता, एकता, ममता, फूलबाई,, चेतना, सुजाता, संतोष गुर्जर, सोनिका, गायत्री, संतोष मीणा, गुलाब, इंदुबाला का सहयोग रहा।
3/related/default