एयू जयपुर मैराथन 2026 प्रोमो रन: सिटी पार्क, मानसरोवर में दौड़ी सेहत की लहर

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: गुलाबी नगरी, जयपुर के सबसे बड़े खेल आयोजन एयू जयपुर मैराथन के पूर्व आयोजनों के तहत रविवार को सिटी पार्क, मानसरोवर में आयोजित प्रोमो रन ने शहरवासियों को स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली का स्पष्ट संदेश दिया। संस्कृति युवा संस्था और वर्ल्ड ट्रेड पार्क द्वारा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और राजस्थान टूरिज्म के सहयोग से आयोजित होने वाले मैराथन में सुबह की ताज़गी और खुले वातावरण के बीच सैकड़ों प्रतिभागियों ने दौड़ लगाकर फिट इंडिया मूवमेंट को मजबूती दी। इस प्रोमो रन का फ्लैग ऑफ संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं.सुरेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में एयू जयपुर मैराथन के सीईओ एवं आईआईईएमआर के निदेशक मुकेश मिश्रा, जयपुर रनर्स क्लब के को-फाउंडर रवि गोयनका, प्रेसिडेंट प्रवीण तिजारिया, एक्ज़ीक्यूटिव प्रेसिडेंट दीपक शर्मा, रन कॉर्डिनेटर सचिन भाटिया और ऋषभ दुग्गड़ सहित कई खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रतिभागियों के लिए 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दो श्रेणियों में रन आयोजित की गई। ठंडे मौसम के बावजूद रनर्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा सिटी पार्क खेल भावना से सराबोर नजर आया। रन से पहले फिटयोग के डायरेक्टर अरविंद सिंह के साथ एनर्जेटिक वार्म-अप और ज़ुम्बा सेशन ने सभी को दौड़ के लिए तैयार किया, जबकि रन के बाद आयोजित आफ्टर रन सेलिब्रेशन और हेल्दी ब्रेकफास्ट ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए पं.सुरेश मिश्रा ने कहा, आज युवाओं के साथ-साथ हर आयु वर्ग के लोग फिटनेस को अपनी प्राथमिकता बना रहे हैं। यह प्रोमो रन दिखाता है कि जयपुर अब सेहत के प्रति जागरूक शहर बन रहा है। एयू जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा ने कहा, आज के प्रोमो रन में मिला उत्साह इस बात का संकेत है कि लोग एयू जयपुर मैराथन 2026 को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह प्रोमो रन केवल प्रचार नहीं बल्कि एक जनआंदोलन है, जो स्वस्थ समाज की दिशा में कदम है। गौरतलब है कि एयू जयपुर मैराथन का 17वां संस्करण 1 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!