सूरजगढ़ मंडी के उच्च माध्यमिक विद्यालय में वाणिज्य वर्ग खोलने की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0



सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नगर पालिका क्षेत्र सूरजगढ़ मंडी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में वाणिज्य वर्ग (कॉमर्स संकाय) शुरू करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में उक्त विद्यालय में केवल कला वर्ग संचालित है, जबकि क्षेत्र में वाणिज्य वर्ग की आवश्यकता अत्यधिक है। वाणिज्य संकाय उपलब्ध नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को अन्यत्र निजी विद्यालयों में अध्ययन के लिए जाना पड़ता है, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में वाणिज्य वर्ग खोलने की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की, ताकि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर शिक्षा की सुविधा मिल सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!