श्री गोपाल गौशाला में गौपालकों को लहर फाउंडेशन जयपुर की ओर से चरण पादुकाओं (जूतो) का किया वितरण

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर की लगभग 125 वर्ष पुरानी गौसेवा को समर्पित संस्था श्रीगोपाल गौशाला झुंझुनू में गौपालकों को शनिवार अपराह्न एक बजे लहर फाउंडेशन जयपुर की ओर से चरण पादुकाओं (जूतो) का वितरण किया गया। इससे पूर्व लहर फाउंडेशन जयपुर दानदाता परिवार के नवीन अग्रवाल का गोशाला अध्यक्ष प्रमोद खण्डेलिया एवं डॉ.डीएन तुलस्यान द्वारा दुपट्टा औढाकर गौमाता का प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। विदित है कि गत दिनों 25 जनवरी को लहर फाउंडेशन जयपुर की ओर से लगाये गये सोलर प्लांट के इनोग्रेसन समारोह में राजकुमार अग्रवाल एवं नरेश अग्रवाल की ओर से गौपालकों को चरण पादुकाओं (जूतो) के दिए जाने की घोषणा की गई थी, जिसे आज वितरण के साथ पूरा किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!