पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजगढ़ रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा तहसील सभा पिलानी एवं विश्वकर्मा मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मामचंद सोनानिया ने की। पंडित सज्जन मिश्रा एवं हेमंत शर्मा के आचार्यत्व तथा मुकुंदाराम जांगिड़ की यजमानी में भगवान विश्वकर्मा का विधिवत हवन एवं पूजन किया गया। इसके पश्चात आयोजित बैठक में विश्व शांति की कामना की गई तथा समाज से कुरीतियों को दूर करने, समाज को शिक्षित बनाने एवं समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण कर समारोह का समापन किया गया।
राजगढ़ रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
By -
January 31, 2026
0
Tags: