जयपुर (संजय त्रिवेदी): पत्रकार कॉलोनी स्थित विधानसभा नगर, धोलाई, मानसरोवर में स्थित नवग्रह राम दरबार मंदिर में उड़ान हम सबकी संस्था के डायरेक्टर अमीर सिद्दकी एवं प्रेजिडेंट अलका शर्मा के द्वारा गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को 150 कम्बल वितरित किए गए। कंबल वितरण समारोह जयपुर शहर के अलग अलग हिस्सों में किया गया। बाईस गोदाम पुलिया के नीचे, सांगानेर झुग्गी एवं वीटी रोड में कंबल वितरण किया गया। संस्था ने सभी सहयोगकर्ताओं को दिल से धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया कि सब इसी प्रकार अपना स्नेह और सहयोग बनाये रखे।
3/related/default