नेत्र दानी चंद्रकला देवी बोरड, अमरचंद बोथरा एवं चंदा देवी मालू के परिवार जनों को तेरापन्थ युवक परिषद द्वारा किया गया सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा नेत्रदान संयोजक अशोक झाबक के निर्देशन मे संचालित नेत्रदान महा वरदान के तहत तीन अलग अलग नेत्र दानियो द्वारा नेत्र दान हुए, उन परिवार को सम्मान व प्रमाण पत्र दिये गए। जिसमें चंद्रकला देवी बोरड़ के सुरेन्द्र, नरेन्द्र, रवि, सहयोगी व अमरचन्द बोथरा की पत्नि अमराव देवी, भाई धर्मचन्द व सहयोगी चन्दा देवी मालू के पति हुलासमल पुत्र निर्मल, अरविंद मालू व सहयोगी को सम्मान पत्र तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू, मन्त्री पीयूष बोथरा, नेत्रदान संयोजक अशोक झाबक, दीपक छाजेड़, सुमित बरड़ीया, पवन सेठिया ने भेँट किये। झाबक ने सभी श्रावक समाज व नेत्र परिवार मरणोपरांत से नेत्रदान करने की अपील की है। सभी श्रावक समाज ने ॐ अर्हम से परिवार का सम्मान किये परिषद से सभी का आभार ज्ञापित किया। तेयूप के अध्यक्ष विक्रम मालू ने कहा कि नेत्रदान महादान है। इसलिए मरणोपरांत नेत्रदान अवश्य करें। इस अवसर पर महेन्द्र मालू, विजयराज सेठिया, प्रदीप पुगलिया, अशोक बैद, सत्यनारायण स्वामी, रणवीर सिंह खिंची, हेमराज पुगलिया, भँवरलाल दूगड़ एंव जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, महिला मण्डल, कन्या मण्डल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!