निवाई (लालचंद सैनी): तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सृष्टि चौधरी ने शहर में संचालित रेन बसेरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैन बसेरे की मूलभूत सुविधाओं का विशेष रूप से निरीक्षण किया। जिनमें पानी, बिजली, सफाई, शौचालय, सायन व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। न्यायाधीश चौधरी ने रैन बसेरे में रहने वाले जरूरतमंद लोगों से भी संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानवता के लिए रैन बसेरे का नियमित निरीक्षण आवश्यक है, जिससे इनमें आश्रय लेने वाले जरूरतमंद लोगों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध हो सके।
3/related/default