निवाई (लालचंद सैनी): उपखंड अधिकारी कार्यालय में ग्राम पंचायत नोहटा के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिवराज जाट करीरिया के नेतृत्व में एसआईआर प्रकिया में फार्म नं. 7 भरकर गलत रूप से नाम हटाने के विरोध में एसडीएम प्रीति मीणा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि निवार्चन नामावली में फार्म नं. 7 भरकर गलत रूप से करीब दो दर्जन मतदाओं के नाम हटा दिए गए है, जो कि गलत है व न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रकिया में वांछित दस्तावेज भी बीएलओ खुशीराम चौधरी को दे दिया है। फिर भी उक्त बीएलए द्वारा राजनैतिक द्वैषतावश गलत जानकारी दी है। उन्होंने एसडीएम से निर्वाचन नामावली में नाम यथावत रखने की की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में शिवराज करीरिया, मोहन लाल बैरवा, दयाराम गुर्जर, पुखराज रहड, अन्सार, फेली साई, अनीश खान, युसुफ व शब्बीर साई सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
एसआईआर प्रकिया में गलत रूप से नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
By -
January 16, 2026
0
Tags: