श्रीराम महाराज अघोरी ने राजपूत समाज की बेटी की शादी के लिए किया सहयोग

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): गाँव काटोली के महाभारत कालीन माँ भद्रकाली व शिव मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीराम महाराज अघोरी के सानिध्य सैकड़ों धार्मिक आयोजन व जन कल्याण के कार्य आयोजित होते रहते हैं। पीठाधीश्वर श्रीराम महाराज अघोरी बाबा ने पूर्व में भी 161 बेटियों की शादियां करवाई गई थी। इसी प्रकार कुछ दिन पहले भी 18 बेटियों की शादी के लिए सहयोग किया था। सप्तमी व अष्टमी पर देसी जड़ी बूटियों व प्राकृतिक चिकित्सा से अब तक सैकड़ों लोगों का नशा छुड़ाया गया है। अघोरी बाबा 18 जनवरी को गंगापुर सिटी के दौरे के दौरान लोगों ने बताया कि एक बेटी की 23 जनवरी को शादी है। ग्रामीणों ने आह्वान किया कि आप गरीब बेटियों की मदद करते हो। जिस पर बाबा ने शादी में देने वाले बर्तन व कपड़े देकर राजपूत समाज की बेटी को आशीर्वाद दिया। महाराज ने कहा कि जब तक इस मायारूपी शरीर में प्राण है। तब तक मैं सर्वसमाज की मदद करता रहूंगा। इस दौरान आचार्य शम्भूदयाल शर्मा, कथा वाचक केदार शर्मा, महेंद्र मीणा, रवि मीणा, अक्षय शर्मा, केदार मीणा सहित कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!