निवाई (लालचंद सैनी): राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के तत्वावधान में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई में उप शाखा अध्यक्ष सुवालाल मीणा की अध्यक्षता में कर्तव्य बोध पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गूर्जर व विशिष्ट अतिथि निशा भट्ट रही। कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पर्यवेक्षक हेमंत कुमार बैरवा, जिला कोषाध्यक्ष विमल कुमार विजय व प्रदेश प्रतिनिधि देवराजसिंह राजावत उपस्थित रहे। मुख्य वक्ताओं ने बताया कि हमें भी जीवन में अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों के प्रति सजगता और समझ रखनी होगी। हमें सामाजिक, पारिवारिक व राष्ट्रीय दायित्वों का ज्ञान रखना होगा और उनका निर्वहन करना होगा। कार्यक्रम के दौरान हाल ही स्थानांतरण हुए प्रधानाचार्य सदस्यों का संगठन द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष मनोज कुमार जैन, मंत्री रामनरेश विजय, जिला उपाध्यक्ष विनोद जैन, राकेश कुमार अग्रवाल, जगदीश लाल मीणा, बीरबल मीना, रामराज मीणा, केदार प्रसाद शर्मा, दीपक कुमार विजय, सियाराम राणा, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम नामा, सत्यनारायण खंगार, सुमन महावर, हरीश कुमार मीणा व दीपेंद्र सिंह राजावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे
हमें जीवन में अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों के प्रति सजगता और समझ रखनी होगी: हेमंत बैरवा*
By -
January 18, 2026
0
Tags: