हिंदू सम्मेलन के लिए हुआ भूमि पूजन एवं ध्वज

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): महाराणा प्रताप बस्ती निवाई के हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना की गई। रविवार की सुबह हिंदू सम्मेलन को लेकर इंदिरा कॉलोनी, इंदिरा विस्तार कालोनी, जैन कॉलोनी व महावीर कॉलोनी में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए जो रामधुनी करते हुए चल रहे थे। प्रभास फेरी का समापन सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में हुआ। इस दौरान हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना की गई। कार्यक्रम के संयोजक सर्वेशकुमार द्विवेदी, सचिव मुकेशकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद जैन, महेंद्र जैन, महेश दरगड, कमल दरगड, रमेश सोनी, कमलेश पारीक, रामकिशन गुर्जर, सांवरमल सैनी, मोहनलाल कारपेंटर, बबलेश विजय, ओमप्रकाश विजय व गिर्राज गुर्जर सहित सर्व समाज के लोग शामिल हुए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!