झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री गल्ला व्यापार संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम सभा का आयोजन मोदी रोड स्थित श्री बाबा गंगाराम अतिथि भवन में किया गया। सभा की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीतेश बंका ने की। मंच पर नवनिर्वाचित मंत्री रामोतार अग्रवाल गुढावाला, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता भौडकीवाला, उपाध्यक्ष सिराजुद्दीन तैली एवं उपमंत्री अंकित चुडैलावाला उपस्थित थे। स्वागत उद्बोधन देते हुए अध्यक्ष नितेश बंका ने नई कार्यकारिणी पर व्यापारियों ने जताये विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हित में टीम भावना के साथ हमेशा कार्य करेंगे। उन्होंने पुर्व कार्यकारिणी द्वारा बीते पांच वर्षों में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद भी प्रकट किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन रोहिताश्व बंसल ने किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का उपस्थित गल्ला व्यापारियों ने स्वागत माल्यार्पण के साथ दुपट्टा ओढ़ाकर किया। कार्यक्रम के पश्चात आयोजित रात्री भोज (साग रोटा) में आगंतुक सभी ने भाग लिया। श्री गल्ला व्यापार संघ के निवर्तमान अध्यक्ष आनंद टीबड़ा, अनिल गाड़िया, मुकेश जालान, सुरेश चनानिया, संजय पंसारी, नितिन नारनोली, महेंद्र तुलस्यान, राजेश टेकडीवाल, श्यामसुंदर गुढ्ढावाला, अमित ढेढिया, नवनीत सिंघानिया, विशाल ढेढिया, रामनिरंजन बंका, सत्येंद्र जोशी, नवीन जोशी, अंकुर गाड़िया, पंकज बिरमीवाला, मनोज बंसल, बंटी केजडीवाल, प्रवीण सराफ, अनूप तुलस्यान, किशोरीलाल मोदी, निखिल मोदी, सुरेन्द्र हेतमसरिया, पंकज अग्रवाल, आशुतोष शर्मा अनिल गुप्ता भौडकीवाला एवं डॉ.तुलस्यान सहित अन्य व्यापारीगण, कृषि उपज मंडी सचिव प्यारेलाल, भगवान सिंह एवं शहर के अन्यजन उपस्थित थे।
श्री गल्ला व्यापार संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम सभा सम्पन्न
By -
January 18, 2026
0
Tags: