झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नववर्ष में कंबल वितरण अभियान झुंझुनू के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी पहुंच गया है। मलसीसर के आसपास एरिया में सोमवार को श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान के तत्वावधान में झुंझुनू निवासी स्वर्गीय श्रीमती शारदा देवी मंगतुराम जालान की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र देवेंद्र जालान मुंबई के सौजन्य से जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरण किये गये। इस अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम में मलसीसर पंजीयन बाबू सुनील गढ़वाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहयोग किया। जानकारी देते हुए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान ने बताया कि पिछले माह दिसंबर में हजारों की संख्या में जगह-जगह जाकर उनके द्वारा जरूरतमंद लोगों को विभिन्न उदारमना दानदाताओं के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया था, जो कि अब ग्रामीण इलाकों में भी किया जा रहा है, यह कार्य 14 जनवरी तक चलेगा।
कंबल वितरण अभियान झुंझुनू के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी पहुंचा
By -
January 05, 2026
0
Tags: