जयपुर: नारी कभी ना हारी लेखिका साहित्य संस्थान, जयपुर एवं सपनाज ड्रीम चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पुरस्कार वितरण, सम्मान समारोह, पुस्तकों का विमोचन व कृति चर्चा पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ। हरे भरे लहलहाते खेत, जहां सरसों फूली थी‘ गेहूं की बालियां लहलहा रही थीं, चने के खेत ओस में नहाये सिर झुकाए स्वागतार्थ खड़े थे। अध्यक्ष डॉ.सूरज सिंह नेगी, मुख्य अतिथि डॉ.राकेश गोदारा, विशिष्ट अतिथि अनिल कौशिक सीए, विशिष्ट अतिथि पीके चौहान थे। श्रीमती विमला नागला ने समीक्षा की। मंच संचालन डॉ.कविता माथुर ने किया। नारी कभी ना हारी लेखिका साहित्य संस्थान हर वर्ष सुश्री सपना भारद्वाज के नाम से प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कार प्रदान करते है। सपना भारद्वाज, राम कुमार शर्मा व नीलम सपना शर्मा की अकेली सुपुत्री थी, उन्हीं की याद में यह कार्यक्रम हर वर्ष होता है। संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती वीना चौहान ने बताया कि घर गृहस्थी में डूबी बहनों को लेखन में आगे बढ़ाना हमारा उद्देश्य है। नीलम सपना शर्मा बालिका शिक्षा, बालिका विकास लेखन हेतु प्रयासरत है।
अध्यक्ष डॉ.सूरज सिंह नेगी ने कहा कि इन साहित्यिक कृतियों पर चर्चा होनी चाहिए। डॉ.राकेश गोदारा लेखिकाओं के विचार सुन अभिभूत थे। अनिल कौशिक ने सपनों के क्षितिज की भूरी भूरी प्रशंसा की। पीके चौहान ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। श्रीमती विमला नागला ने सपनों का उड़न खटोला की छियालिस कहानियों की समीक्षा की। मंच संचालन आवाज की धनी डॉ.कविता माथुर ने किया।