निवाई (लालचंद सैनी): अरावली संरक्षण एवं अवैध खनन की प्रभावी रोकथाम हेतु को लेकर रक्तांचल पर्वत पर वन विभाग व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की गई। वन विभाग रेंजर धारीलाल बैरवा ने बताया कि अरावली संरक्षण एवं अवैध खनन की रोकथाम के लिए खनन क्षेत्र में जेसीबी से खाई फेंसिंग करवाई। इस अवसर पर डीएसपी रविप्रकाश शर्मा, सीआई घासीराम मीणा, वनपाल रचना, संदीप व कमलेश मीणा सहित कई वनकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अवैध खनन को रोकने के लिए वन विभाग की निरंतर गश्त जारी है।
3/related/default