जुआ खेलने के तीन आरोपी गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद सैनी): टोंक डीएसटी ने बरौनी थाना क्षेत्र में गांव पराना नाहरवाड़ी रोड पर जुआ खेलते तीन जनों को गिरफ्तार किया है। टोंक डीएसटी व बरोनी पुलिस ने गांव पराना नाहरवाड़ी रोड पर जुआ खेलते हुए आरोपी राकेश पुत्र शिवाजी लाल जाट, हनीफ पुत्र नूर मोहम्मद व गणेश पुत्र कैलाश माली तीनों निवासी पराना थाना बरौनी को गिरफ्तार किया है। जिनसे 43 हजार 295 रुपए जुआ राशि, ताश पत्ती, दो मोटरसाइकिल, एक मारुति वैन कार, तीन मोबाइल जब्त किए है। बरौनी पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने का मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!