अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, दो जने घायल

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित गुंसी पुलिया पर गुरुवार शाम करीब सवा पांच बजे एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार में सवार दो जने घायल हो गए। गुंसी चौकी प्रभारी हरिमन मीणा ने बताया कि गुरुवार को एक बोलेरो कार नीम का थाना से टोंक की ओर जा रही थी। करीब सवा पांच बजे गुंसी पुलिया से उतरते समय कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में कार में सवार सुरेश कुमार गुर्जर पुत्र गिरधारी निवासी ग्राम मावा तहसील नीम का थाना व विक्रम सिंह पुत्र रामनिवास जाट निवासी रामकुमारपुरा नीम का थाना घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल निवाई पहुंचाया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने जेसीबी की सहायता से बोलेरो को सडक़ मार्ग से दूर हटाकर यातायात सुचारू करवाया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!