अवैध बजरी से भरे हुए 3 ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): थाना पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों ने तीन अलग-अलग स्थानों से अवैध बजरी से भरे हुए 3 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया है। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि गश्त के दौरान तीन टीमों ने अलग-अलग स्थानों से अवैध बजरी से भरे हुए 3 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। तीनों वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है तथा चालकों व मालिकों के विरुद्ध एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!