25 के काटे विद्युत कनेक्शन: 3 लाख 20 हजार रूपए की राशि की वसूली

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): जयपुर विद्युत वितरण निगम क्षेत्र में विद्युत बिलों की बकाया राशि वसूली अभियान के अंतर्गत वसूली टीम ने 3 लाख 20 हजार की राशि वसूल की है। जयपुर डिस्काॅम प्रथम के सहायक अभियंता कैलाश माली ने बताया कि उपखंड क्षेत्र में विद्युत बिल बकाया राशि वसूली अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत गुरुवार को टीम ने उपखंड क्षेत्र में बकायेदारों से 3 लाख 20 हजार की राजस्व वसूली की है। इस दौरान 25 बकायादारों के विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए गए। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!