भारतीय जनता पार्टी जिला झुंझुनू की संगठनात्मक बैठक संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारतीय जनता पार्टी कार्यालय झुंझुनू में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुलहरी की अध्यक्षता में पार्टी की संगठनात्मक बैठक हुई, जिसमें नवघटित कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों का परिचय हुआ। बैठक की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। जिला अध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुलहरी ने सभी जिला पदाधिकारी व उपस्थित मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडल में संगठन हित में मजबूती से कार्य करने पर जोर दिया और अपनी ताकत पहचानने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुलहरी ने वीबी जीराम जी को लेकर कांग्रेस जो दुष्प्रचार कर रही है, उसको लेकर सभी मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडल में जनता को सच्चाई बताने के लिए निर्देशित किया। बैठक में विभिन्न मंडलों के प्रभारी की घोषणा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा के द्वारा की गई। जिसमें नवलगढ़ शहर में सौरभ सोनी, मुकुंदगढ़ शहर ललित जोशी, नवलगढ़ दिलीप सैनी, कारी ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, डुमरा ग्रामीण अजय चाहर, लोहार्गल ग्रामीण जगदीश गुर्जर, मंडावा शहर मंजू देवी, बिसाऊ शहर संजय मोरवाल, टाई ग्रामीण मनीष शर्मा, कोलिन्डा ग्रामीण सुधा पवार, मलसीसर ग्रामीण राजकुमार मुंड, नुआ ग्रामीण योगेंद्र मिश्रा, अलसीसर ग्रामीण शौकत अली, भारु ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला, उदयपुरवाटी शहर हरीश तुलस्यान, गुढ़ा ग्रामीण निखिल शर्मा, बालाजी ग्रामीण योगेंद्र मिश्रा, छापोली ग्रामीण हनुमान सिंह, चवरा ग्रामीण महावीर ढाका, खेतड़ी शहर वीरपाल सिंह, खेतड़ी नगर सुरेंद्र भाटिया, जसरापुर ग्रामीण वीरपाल सिंह, मेहाडा ग्रामीण सुरेंद्र भाटिया, बबाई ग्रामीण विनोद, पिलानी शहर रवि गुप्ता, चिड़ावा ग्रामीण जयसिंह माठ, देव रोड ग्रामीण रतन सिंह, मंड्रेला ग्रामीण अंजू काला, चिड़ावा शहर सुनील डूलानिया, ग्रामीण सुशील कुमार, सूरजगढ़ शहर अनिता जांगिड़, सूरजगढ़ ग्रामीण सुनीता, बुहाना ग्रामीण मुरली मनोहर, लाखु ग्रामीण शेर सिंह, सिंघाना ग्रामीण पूनम गुर्जर, पचेरी ग्रामीण हनुमान सिंह, कुहाड़वास ग्रामीण बीएल वर्मा, सुल्तान ग्रामीण महावीर ढाका, कुलोद ग्रामीण सरोज श्योराण, बगड़ शहर महेंद्र घायल, झुंझुनू शहर जयप्रकाश, झुंझुनू ग्रामीण जतन किशोर को प्रभारी बनाया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजय चाहर, अनिता जांगिड़, सुनील लांबा, महावीर ढाका, भूपेंद्र सिंह, जिला मंत्री विनोद कुमावत, मंजू सैनी, सुरेंद्र रसग्गनिया, निखिल शर्मा, जिला प्रवक्ता हनुमान सिंह, सुधा पवार, राजकुमार मुंड, संजय मोरवाल, जिला मीडिया प्रभारी ललित जोशी, सोशल मीडिया संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला, कोषाध्यक्ष नवल खंडेलिया, प्रकोष्ठ संयोजक सुश्री अंजू काला, जयप्रकाश, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसिंह माठ, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष बीएन वर्मा, मन की बात सह प्रमुख रवि गुप्ता, मन की बात जिला सह संयोजक कृष्ण कुमार, मंडल अध्यक्ष राजकुमार, मुकेश दूत, सुदर्शन चौमॉल, विकास कुमार, राजपाल सिंह, कृष्णा गुर्जर, होशियार शर्मा, सुरेंद्र कुमार, पवन कुमार, लीलाधर डूडी, अजय कुमार, लक्ष्मण राम, कपिल शर्मा, किशन लाल गुर्जर, नरेंद्र सिंह, संदीप शास्त्री, नरेंद्र गिरधर, विकास कुमार, सज्जन कोठारी, ओमप्रकाश सोनी, मंडल महामंत्री राजपाल, विजेंद्र हटवाल, विजेंद्र कुमार, सुरेंद्र कौशिक, ताराचंद सैनी, पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री वीरपाल सिंह के द्वारा किया गया व जिला महामंत्री दिलीप सैनी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!