पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय -डुलानियां में बुधवार को संस्था प्रधान सुनीता ने बताया कि जरुरतमंद विद्यार्थियों को गर्म टोपी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। डुलानिया निवासी हाल जयपुर प्रवासी सुरेन्द्र कुमावत ने 300 विद्यार्थियों के लिए गर्म टोपी वितरित की। राजेन्द्र कुमार एवं दिनेश कुमार प्राध्यापक ने बताया कि विदित रहे पूर्व में सुरेन्द्र कुमावत के द्वारा विद्यालय में 211000 (दो लाख ग्यारह)हजार रुपए में फ़िल्टर वाटर, वाटर कूलर, इंटरलॉक का कार्य हेतु, 51000 (इक्कावन हजार) रुपये विद्यालय रंग रोगन हेतु तथा विद्यालय की एक छत की मरम्मत कार्य 21000 (इक्कीस हजार) रुपये एवं विद्यालय वाटिका के लिए 51000 (इक्कावन हजार) रुपये भेंट किए। प्रधानाचार्य सुनीता ने बताया कि विद्यालय परिवार के लिए हमेशा से ही भामाशाहों का योगदान रहा है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सुरेन्द्र कुमावत एवं रघुवीर सिंह का माल्यार्पण साफा एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। विनिता, सुनीता चौधरी, ज्योति भरतवाल, इन्दुबाला, महेश कुमार, पूजा, रक्षा, मोनिका, प्रियंका, पूजा, पूनम उपस्थित रहे।
3/related/default