पिलानी के वार्ड नंबर 26 में विधायक काला द्वारा स्वीकृत बोरिंग का शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी के वार्ड नंबर 26 स्थित रानी सती मंदिर के पास विधायक कॉलोनी में पिलानी विधायक पितराम सिंह काला द्वारा अनुशंसित नये नलकूप का शुभारंभ शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम में सज्जन सरावगी, अविनाश बुडानिया, मांगीलाल काला, लालचंद शर्मा, सीताराम, राम सिंह सैनी, सुरेंद्र, गोरूराम, सुभाष सूनिया, अखिल मित्तल, धर्मपाल नेहरा, अनिल जांगिड़, जयकरण नेहरा, कैलाश चंद्र मिश्रा, गुलज़ारी लाल एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे। लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का निराकरण होने पर कॉलोनी निवासीयों में हर्षोल्लास का माहौल है‌। उपस्थित नागरिकों ने मिलकर विधायक काला का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!