झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में आयोजित सर्दी में कोई न ठिठुरे अभियान के अंतर्गत लगातार कंबल वितरण अभियान जारी है। इसी क्रम में स्टेशन रोड स्थित जीबी स्कूल पब्लिक स्कूल, जीबीदी विद्या मंदिर बाकरा एवं राधाकृष्ण ओमप्रकाश गाडिया एकेडमी मोदी रोड परिसर में स्वर्गीय श्रीमती शारदा देवी मंगतुराम जालान कि पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र मुंबई प्रवासी देवेंद्र जालान की ओर से जीबी मोदी स्कूल की तीन ब्रांचों के कर्मचारियों को कंबल वितरण किया गया।
जानकारी देते हुए संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने बताया की बुधवार को आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में जीबी मोदी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रंजना मित्तल, राधाकृष्ण ओमप्रकाश गाडिया एकेडमी की प्राचार्या श्रीमती शिखा शर्मा एवं जीबी मोदी विद्या मंदिर की प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती अनीता बंसल द्वारा जरूरतमंद कर्मचारियों को कंबल वितरण किया गया। विदित है कि श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था द्वारा गत सात वर्षों से लगातार हजारों की संख्या में कंबल वितरण किया जा रहा है। इस वर्ष पांच हजार कंबल वितरण के लक्ष्य के साथ मकर संक्रांति चौदह जनवरी तक कम्बल वितरण अभियान जारी रहेगा।