कैरिज एंड वैगन कारखाना बीकानेर को ऊर्जा संरक्षण अवार्ड में प्रदेश में प्रथम स्थान

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर। ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए कैरिज एंड वैगन कारखाना, बीकानेर को राजस्थान स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। कारखाने के विद्युत विभाग ने ऊर्जा संरक्षण अवार्ड (RECA-2023) में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल बीकानेर बल्कि पूरे उत्तर पश्चिम रेलवे को गौरवान्वित किया है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान मंगलवार को जयपुर स्थित कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर द्वारा प्रदान किया गया। समारोह का आयोजन राजस्थान सरकार के ऊर्जा विभाग की इकाई Rajasthan Renewable Energy Corporation Limited (RRECL) द्वारा किया गया।
कारखाने को यह पुरस्कार ऊर्जा बचत, विद्युत दक्षता, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा सतत ऊर्जा प्रबंधन के लिए किए गए प्रभावशाली प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।
इस उपलब्धि के पीछे मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री विकास अग्रवाल के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं सहायक विद्युत अभियंता श्री दीन दयाल फुलवारी के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम द्वारा किए गए निरंतर और योजनाबद्ध प्रयासों की अहम भूमिका रही।
ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में मिली यह सफलता उत्तर पश्चिम रेलवे की पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। कारखाने द्वारा अपनाए गए ऊर्जा दक्ष उपाय आने वाले समय में रेलवे के अन्य इकाइयों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत सिद्ध होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!